मदद की आस में सीएम के दरबार में पहुंचा परिवार

मदद की आस में सीएम के दरबार में पहुंचा परिवार
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : साल्टलेक स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सीएम शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में मंगलवार को कई परिवार आस लेकर पहुंचे। कई लोगों ने मदद की गुहार लगायी। वहीं सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ‘जनता दरबार’ में लोगों की समस्याओं, अभावों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रत्येक समस्या के त्वरित और प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं दो परिवार ऐसे भी थे जिनके बच्चे जिंदगियों की जंग लड़ रहे हैं। महज छह महीने का मासूम बच्चा है, जिसकी जिंदगी बचाने के लिए काफी महंगा इंजेक्शन की जरूरत है। दूसरी तरफ 23 साल का एक युवक है, जिसके चार साल की उम्र से ही दोनों पैर बेकार हो गए हैं। गरीब परिवार हर महीने उसकी फिजियोथेरेपी का खर्च जुटाने में भी परेशान है। बेहद निराशा के बीच ये दोनों असहाय परिवार आखिरी उम्मीद के तौर पर मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचे। वहां उन्हें उम्मीद की किरण दिखाई दी। यहां उन्हें क्षमता के अनुसार हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

भाजपा कार्यालय एक और भावुक दृश्य का गवाह बना। व्हीलचेयर पर बैठा 23 वर्षीय युवक हैरानी भरी नजरों से चारों ओर देख रहा था। हर महीने केवल फिजियोथेरेपी पर ही 15-16 हजार रुपये का खर्च आता है। एक छोटी-सी जेरॉक्स की दुकान चलाने वाले उसके पिता के लिए बेटे का इलाज जारी रखना तो दूर, दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल है। मुख्यमंत्री के प्रति गहरी आस्था रखने वाला सुमन व्हीलचेयर पर बैठकर सीधे अपने पसंदीदा नेता से मिलने पहुंचा था। सीएम से मुलाकात के बाद जब वह उनके चेहरे की तस्वीर हाथ में लेकर बाहर निकला, तो उसके चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in