पुलिस बनकर शराब की दुकान में लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

84 बोतलें और फर्जी स्टिकर वाली कार जब्त
Fake Police Rob Liquor Shop Howrah Shivpur Two Arrested
नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले दोनों अभियुक्तों को दिखाती पुलिस
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के शिवपुर थाना पुलिस ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर शराब की दुकान से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों—अभिमन्यु कुमार सिंह (42, निवासी सांकराइल) और सोनू कुमार दास (22, निवासी बी. गार्डेन) को गिरफ्तार कर लिया है।

नकली पुलिस स्टिकर लगी कार से पहुंचे थे बदमाश, 138 बोतलें लूटी थीं

घटना मंगलवार रात की है, जब आरोपी जीटी रोड स्थित एक शराब की दुकान पर सफेद रंग की कार से पहुंचे। कार पर फर्जी पुलिस लोगो और स्टिकर लगा हुआ था। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर रौब झाड़ा और दुकान से 138 बोतल विदेशी शराब लूटकर फरार हो गए।

तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी, 63 लीटर शराब और कार जब्त

घटना की शिकायत मिलते ही शिवपुर थाने की पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर विशेष अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई 84 बोतल (63 लीटर) विदेशी शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई कार (WB 12AV 2711) बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और बाकी बची शराब की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in