भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट से 10 लाख रुपये के नकली नोट जब्त, तस्कर गिरफ्तार

मालदह के पुलिस सुपर अभिजीत बंद्योपाध्याय    घटना की जानकारी देते हुए
मालदह के पुलिस सुपर अभिजीत बंद्योपाध्याय घटना की जानकारी देते हुए
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

मालदह : इंग्लिश बाजार पुलिस ने भारी मात्रा में जाली नोटों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने गुप्त रूप से छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। भारत-बांग्लादेश सीमा पर इंग्लिशबाजार थाने के बेकी क्षेत्र से पुलिस ने रविवार शाम साढ़े चार बजे 10 लाख 10 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया। सोमवार काे अभियुक्त को अदालत में पेश किया जायेगा तथा पुलिस हिरासत में लेने के लिए आवेदन किया जायेगा। यह जानकारी पुलिस सुपर अभिजीत बंद्योपाध्याय ने दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभियुक्त का नाम हानिफ शेख (26) है। वह वैश्वनगर थाना अंतर्गत ठाकुर दास मंडलटोला इलाके का रहने वाला है। नकली नोट 500 रुपये के थे। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि अभियुक्त पहले भी इस तरह के तस्करी गिरोहों में शामिल रहा है। आरोपी हनीफ शेख अपनी बेहद चालाकी के कारण कभी पुलिस की गिरफ्त तक नहीं आ सका। इसलिए नये पुलिस अधीक्षक अभिजीत बंद्योपाध्याय ने मालदा में कार्यभार संभालने के बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना पूरी तरह बदल दी। पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाकर जालसाज को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ़्तार व्यक्ति के पास से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया।

क्या कहना है पुलिस सुपर का

मालदह के पुलिस सुपर अभिजीत बंद्योपाध्याय ने कहा कि जांच जारी होने के कारण अभी हनीफ शेख के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहना संभव नहीं है। हालाँकि, कुछ मामलों में पुलिस को सादे पोशाक में छापेमारी करनी पड़ती है। वरना असली अपराधी मौके का फायदा उठाकर भाग निकलते लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। यह वारदात भारत-बांग्लादेश सीमा घटनास्थल से बस कुछ ही दूरी पर हुई है। इसलिए हो सकता है कि ये नकली नोट सीमा पार से भी लाये गये हों। हालांकि, इन्हें मालदह के बाहर कहीं तस्करी करने की योजना थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in