पुणे से फर्जी वायुसेना कर्मी गिरफ्तार

आरोपी का नाम गौरव कुमार है
पुणे से फर्जी वायुसेना कर्मी गिरफ्तार
Published on

पुणे : दक्षिणी कमान सैन्य खुफिया और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी तरीके से वायु सेना का जवान बनकर यहां रह रहा था। पुलिस को आरोपी गौरव कुमार की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रविवार रात उसे पकड़ लिया गया। गौरव के पास से भारतीय वायुसेना की दो टी-शर्ट, सेना की वर्दी की पैंट, जूते और भारतीय वायुसेना के दो बैज तथा अन्य सामान जब्त किया गया है। उसके फर्जी तरीके से सैन्यकर्मी बनकर रहने के उद्देश्य और इससे जुड़े सुरक्षा संबंधी पहलू को लेकर जांच की जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in