AI से PM मोदी की फर्जी तस्वीरें, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
AI से PM मोदी की फर्जी तस्वीरें, बिहार से आरोपी गिरफ्तार
Published on

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई से तैयार आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सिद्धनाथ कुमार के रूप में हुई है, जिसे अरवल जिला के मौलानाचक गांव से पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में लोधी कॉलोनी स्थित विशेष शाखा में पहले ही केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर कृत्रिम मेधा (AI) टूल्स का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री की फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई और उन्हें कई सोशल मीडिया खातों के जरिए प्रसारित किया।

पुलिस को आशंका है कि इन पोस्ट्स का उद्देश्य लोगों को गुमराह करना और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करना था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने एक भाजपा महिला विधायक और एक विदेशी महिला नेता की भी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें साझा की थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामग्री कितनी व्यापक स्तर पर फैलाई गई और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 336(4) (जालसाजी), 356 (मानहानि) और 351(1) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in