अजित पवार की मौत पर फडणवीस बोले- एक अच्छा मित्र खो दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को अविश्वसनीय बताया और कहा कि उन्होंने एक अच्छा मित्र खो दिया है।
अजित पवार की मौत पर फडणवीस बोले- एक अच्छा मित्र खो दिया
Published on: 

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत को अविश्वसनीय बताया और कहा कि उन्होंने एक अच्छा मित्र खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार की मृत्यु से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ बेहद करीब से काम करने के बाद यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे।’’

पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने पवार को एक जननेता बताया जो राज्य को बहुत अच्छी तरह से जानते थे और महाराष्ट्र के मुद्दों की गहरी समझ रखते थे। उन्होंने कहा कि इस तरह का नेतृत्व उभरने में कई साल लग जाते हैं। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस त्रासदी के बारे में जानकारी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले और उनके बेटे पार्थ पवार से भी बात की है।

उन्होंने कहा, ‘‘(उपमुख्यमंत्री) एकनाथ शिंदे और मैं दोनों अब बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं। जब उनका पूरा परिवार बारामती में इकट्ठा होगा तो हम आगे की जानकारी साझा करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा राज्य पवार परिवार और उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ खड़ा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in