कोर्ट के आदेश से इलाका बदर, क्या बीजपुर में प्रचार कर पाएंगे सुदीप्त दास?

Externed by Court Order: Will Sudipta Das be able to campaign in Bijpur?
बीजपुर के भाजपा उम्मीदवार सुदीप्त दास
Published on

बीजपुर : पश्चिम बंगाल में अपनी पैठ जमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी भी हद तक जाने को तैयार दिख रही है। गुरुवार को भाजपा की उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद बीजपुर विधानसभा क्षेत्र से सुदीप्त दास का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। सुदीप्त दास, तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता राजू कुड़मी की हत्या के मामले में आरोपी हैं और वर्तमान में कोर्ट के आदेश के कारण 'इलाका बदर' हैं। अदालती आदेश के अनुसार, सुदीप्त दास को बीजपुर थाना क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जो उम्मीदवार अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कैसे करेंगे?

कानूनी अड़चनें आयी सामने

सुदीप्त दास का दावा है कि उन्हें राजू कुड़मी हत्याकांड में झूठा फंसाया गया है। पिछले सात वर्षों से वे कानूनी जटिलताओं के कारण घर से बाहर हैं। उनका आरोप है कि यह कानूनी लड़ाई भी वे लड़ रहे हैं और इस बीच उन्हें घर छोड़कर ही रहना पड़ा है। कानूनी जटिलताएं तो सामने हैं मगर कानून से ही अपील भी करूंगा इन परिस्थितियों को सामने रखते हुए।

सुदीप्त ने कहा- कार्यकर्ताओं के भरोसे चलूंगा फिलहाल

सुदीप्त ने बताया, "अदालत के निर्देशानुसार मैं बीजपुर थाना क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकता। फिलहाल मुझे अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे ही प्रचार चलाना होगा।" उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस पाबंदी को हटाने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है। उम्मीद कर रहा हूं कि कोर्ट द्वारा यह निषेधाज्ञा से राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in