बजट प्रकिया में तेजी, वित्तीय फाइलों को मंजूरी

बजट प्रकिया में तेजी, वित्तीय फाइलों को मंजूरी
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विधानसभा का सत्र 3 फरवरी से शुरू हो रहा है। 5 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा जो कि वोट ऑन अकाउंट होगा। लोकभवन से मिली जानकारी के मुताबिक क़ई वित्तीय फाइलें मिलते ही उसे तुरंत मंजूरी दे दी गयी है।: इनमें पश्चिम बंगाल विनियोग (वोट ऑन अकाउंट) विधेयक 2026, वर्ष 2026-2027 के बजट अनुदानों से संबंधित, पश्चिम बंगाल विनियोग (संख्या 1) विधेयक 2026, वर्ष 2025-2026 के पूरक अनुदानों से संबंधित, वार्षिक वित्तीय विवरण 2026-2027, पूरक अनुमान 2025-2026 और वोट ऑन अकाउंट 2026-2027 तथा बंगाल कृषि आयकर (संशोधन) विधेयक 2026 शामिल हैं। बता दें कि फिलहाल बजट सत्र का 9 फरवरी तक चलना तय है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in