WBCS एक्जीक्यूटिव कैडर में विस्तार, 140 नये वरिष्ठ पद स्वीकृत

सीएम ममता बनर्जी ने निभाया वादा
Nabanna
Nabanna
Published on

कोलकाता : राज्य सरकार ने WBCS एक्जीक्यूटिव कैडर के ढांचे में व्यापक विस्तार करते हुए संयुक्त सचिव और विशेष सचिव स्तर पर बड़ी संख्या में नए पद सृजित करने का फैसला किया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा 21 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, संयुक्त सचिव एवं समकक्ष रैंक के 100 अतिरिक्त पद और विशेष सचिव एवं समकक्ष रैंक के 40 अतिरिक्त पद स्वीकृत किए गए हैं।

नवान्न सूत्रों के अनुसार, सरकार के इस निर्णय के बाद विशेष सचिव स्तर (पे लेवल–24) के पदों की कुल संख्या बढ़कर 140 हो जाएगी, जबकि संयुक्त सचिव स्तर (पे लेवल–21) के पद 350 तक पहुंच जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और वरिष्ठ स्तर पर जिम्मेदारियों के बेहतर बंटवारे के उद्देश्य से उठाया गया है।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संयुक्त सचिव स्तर के स्वीकृत 350 पदों में से 40 प्रतिशत यानी 140 पदों को उन्नत कर अतिरिक्त सचिव (पे लेवल–22) के पदों में परिवर्तित किया जाएगा। यह उन्नयन समान संख्या में संयुक्त सचिव पदों के रूपांतरण के जरिए किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने WBCS काउंसिल को आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार कैडर अधिकारियों के हितों की रक्षा करेगी और उन्हें पदोन्नति, सुविधाओं तथा नियुक्तियों से जुड़े सभी लाभ सुनिश्चित किए जाएंगे। ताजा फैसला उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in