हावड़ा के पूर्व टीएमसी पार्षद शैलेश राय को पुलिस रिमांड पर भेजा

रंगदारी मामले में यूपी के गाजीपुर से किया गया गिरफ्तार
Former Howrah TMC Councillor Shailesh Rai Sent to 6-Day Police Remand
हावड़ा के पूर्व तृणमूल पार्षद शैलेश राय को कड़ी सुरक्षा के बीच हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के वार्ड संख्या 29 के पूर्व तृणमूल पार्षद और मध्य हावड़ा के वरिष्ठ टीएमसी नेता शैलेश राय की उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को उन्हें हावड़ा अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी पूर्व पार्षद को छह दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

मंगलाहाट में रंगदारी और कई संगीन आरोप

पुलिस के अनुसार, शैलेश राय पर प्रसिद्ध मंगलाहाट के व्यापारियों से लगातार रंगदारी और जबरन वसूली करने के अलावा कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। अदालत परिसर में संभावित हंगामे और विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

पूर्व पार्षद ने बताया राजनीतिक साजिश

अदालत में पेशी के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शैलेश राय ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं और उन्हें फंसाया गया है। फिलहाल पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर रंगदारी नेटवर्क और दर्ज मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in