अंजू को पाकिस्तान में फंसाने की साजिश, निकाह पड़ेगा भारी!

अंजू नसरुल्लाह की वायरल तस्वीर
अंजू नसरुल्लाह की वायरल तस्वीर
Published on

भारत से पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली अंजू की मुश्किलें बढ़ सकती है। पाक में रह रही अंजू को वीजा लिमिट के बावजूद पिछले दिनों खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के बजाय इस्लामाबाद में देखा गया। जबकि भारत-पाक के बीच वीजा को लेकर अलग नियम है।

शादीशुदा अंजू दोबारा प्यार की तलाश में धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तान चली गई। पाक सरकार फंसाने के लिए अंजू के वीजा को बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक अंजू के दूसरे पति नसरुल्लाह ने खुद कहा कि पाकिस्तान की सरकार ने अंजू का वीजा दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। नसरुल्लाह ने कहा कि फातिमा (अंजू का बदला हुआ नाम) का वीजा अभी दो महीने के लिए बढ़ाया गया है और बहुत जल्द इसे एक साल का वीजा भी मिल जाएगा।

'दोनों बच्चों को पाकिस्तान भेजे भारत सरकार'

नसरुल्लाह ने कहा कि भारत सरकार अंजू के दोनों बच्चों को भी पाकिस्तान भेज दे। उसने अंजू से बच्चों के अटूट संबंध की बात कही। उसने कहा कि फातिमा अब हमेशा के लिए यहां पाकिस्तान में ही रहेगी। इसके अलावा अंजू के बच्चे किसी भी हाल में पाकिस्तान नहीं जाना चाहते। कुछ दिन पहले अंजू ने भारत में अपने पति को फोन कर काफी बहस की थी। कॉल पर बातचीत के दौरान अंजू ने बच्चों को पाक भेजने की बात कही, जिसपर उसके पति ने इनकार करते हुए कहा कि बच्चे उसे अब भूल चुके हैं और वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं।

'वीजा नियमों के खिलाफ इस्लामाबाद में दिखी अंजू'

हाल ही में अंजू नसरुल्लाह के साथ इस्लामाबाद में दिखी। नसरुल्लाह खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के अपर डिर जिले में रहता है। यहीं उसकी अंजू से शादी हुई थी। अंजू का वीजा सिर्फ पाकिस्तान के अपर डिर जिले का ही है। भारत-पाक के वीजा नियमों पर एक शर्त है कि नियमों के तहत दूसरे देश में जाने वाला व्यक्ति सिर्फ उन्हीं शहरों में जा सकता है जिस शहर का नाम उसके वीजा पर होगा। वहीं अंजू को वीजा के मुताबिक अपर डर जिले में केवल जाने की इजाजत थी लेकिन वो इस्लामाबाद में देखी गई। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

'धर्मांतरण कर अंजू ने किया था निकाह'

अंजू जुलाई महीने में सोशल मीडिया दोस्त से मिलने पाकिस्तान चली गई। पाक जाकर उसने ईसाई धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया। इसके बाद वो फातिमा बन गई। उसने वहां नसरुल्लाह से निकाह किया। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा थी और उसने अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in