'400 शिकायतें भी कर लें, मैंने सिर्फ संवैधानिक बात कही है': अर्जुन सिंह

'Even if you make 400 complaints, I have only said something constitutional': Arjun Singh
संवाददाताओं से बात करते भाजपा नेता अर्जुन सिंह
Published on

जगदल: भाजपा नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ बुधवार को दमदम-बैरकपुर जिला तृणमूल कांग्रेस संगठन ने इलाके के 14 थानों में शिकायतें दर्ज कराईं। तृणमूल ने अर्जुन सिंह पर उनकी 'नेपाल टिप्पणी' को लेकर बंगाल में अशांति फैलाने का आरोप लगाया है।

इसके जवाब में गुरुवार को अर्जुन सिंह ने तृणमूल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 14 नहीं, बल्कि 400 शिकायतें भी दर्ज हो जाएं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, "मैंने कोई गैरकानूनी बात नहीं कही है। मैंने सिर्फ संवैधानिक बात की है। एक आम नागरिक के तौर पर मुझे एक भ्रष्ट सरकार के खिलाफ बोलने का पूरा हक है।"

कहा- डरी हुई है तृणमूल की सरकार

अर्जुन सिंह ने आगे कहा, "मैं किसी को क्यों मारना चाहूंगा? इस भ्रष्ट सरकार और इसके भ्रष्ट नेताओं को जल्द ही केंद्रीय एजेंसियां गिरफ्तार करेंगी। यह सरकार डरी हुई है।" उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार जन विद्रोह से डर रही है, इसलिए इस तरह की शिकायतें दर्ज करा रही है।

अर्जुन सिंह ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि वह एक जिम्मेदार नेता हैं और बंगाल में भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अपनी विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता खुद अपनी पार्टी के अंदर ही अंदरूनी कलह और भ्रष्टाचार से जूझ रहे हैं, और इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वे मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in