भारत के साथ खड़ा है यूरोप : ईयू

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने एक्स पर किया पोस्ट
भारत के साथ खड़ा है यूरोप : ईयू
Published on: 

ब्रसेल्स : यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि यूरोप भारत के साथ है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने बुधवार सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पहलगाम में आज हुए जघन्य आतंकी हमले ने कई मासूम लोगों की जान ले ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शोकाकुल हर भारतीय के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जानती हूं कि भारत की भावना को तोड़ा नहीं जा सकता। आप इस मुश्किल समय में मजबूती से खड़े रहेंगे और यूरोप आपके साथ है।’

मंगलवार दोपहर को पहलगाम में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें 26 लोग मारे गए जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है। मारे गए लोगों में एक यूएई और एक नेपाल का नागरिक भी शामिल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News