हनी सिंह की जिंदगी में नए प्यार की इंट्री?

हनी सिंह को लेकर लोग कर रहे हैं गॉसिप
हनी सिंह की जिंदगी में नए प्यार की इंट्री?
Published on

मुंबई : रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में हनी ने अपना मिलेनियर इंडिया टूर खत्म किया। हनी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें इजिप्ट की मॉडल एम्मा बकर के जन्मदिन में देखा गया, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। इसके बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले हनी सिंह का नाम एक्ट्रेस नुसरत भरुचा के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

हनी सिंह ने एम्मा बकर के बर्थडे पार्टी का वीडिया अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसमें वह एम्मा और अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में उनका मिलियनेयर सॉन्ग भी बजाया जा रहा है। इतना ही नहीं दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे और बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हनी सिंह और एम्मा बकर की डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'ब्यूटीफुल कपल यो यो और खूबसूरत एम्मा... आप दोनों हमेशा खुश रहो।' इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी दोनों के बीच प्यार की संभावनाओं को लेकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in