तीर्थस्थलों के लिए सीधी उड़ानों पर जोर

तीर्थस्थलों के लिए सीधी उड़ानों पर जोर
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में 4 और हवाई अड्डों को लेकर नवान्न में एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता से ब्रिटेन और यूरोप के प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने के संबंध में केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है। इसके साथ ही धार्मिक आस्था का ख्याल रखते हुए कई तीर्थस्थलों के लिए सीधी उड़ानों पर जोर देने की बात कही गयी। इनमें अयोध्या के राम मंदिर, तिरुपति, राजस्थान के खाटू श्याम और अमृतसर जैसे प्रमुख तीर्थस्थल शामिल हैं। वहीं हवाई सेवा में विस्तार होने से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि इससे किसानों, एमएसएमई सेक्टर तथा आर्थिक गतिविधियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के बीच हवाई संपर्क का विस्तार होने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन, कृषि, बागवानी, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

दुर्गापूजा में सपरिवार आने का दिया आमंत्रण

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को नवान्न में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू को दुर्गापूजा में सपरिवार बंगाल आने का आमंत्रण दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in