राज्य में महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण पर दिया गया जोर : डॉ. शशि पांजा

राज्य में महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण पर दिया गया जोर : डॉ. शशि पांजा
Published on

कोलकाता : मंत्री डॉ. शशि पांजा ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। खासकर महिलाओं के सशक्तीकरण में कई सामाजिक योजनाओं ने अहम भूमिका निभाई है। प्रश्नोत्तर काल में नारी शिशु विकास तथा समाज कल्याण मामलों की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि 93 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। महिलाओं के लिए कई अहम योजनाएं राज्य में लागू हैं। राज्य में महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण होने के साथ ही उनमें जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी द्वारा महिलाओं के लिए कई विकास परियोजनाएं चलायी जा रही हैं। कन्याश्री, रूपश्री, लक्खी भंडार के अलावा कई भत्ते हैं। राज्य में महिलाओं की सामाजिक स्थिति सुनिश्चित की जा रही है। घरेलू हिंसा को रोकने के लिए जिलों में प्रोटेक्शन ऑफिसर नियुक्त किये गये हैं। 23 जिलों में 28 प्रोटेक्शन ऑफिसर नियुक्त किये जा चुके हैं। बड़े जिलों में कई अधिकारी तैनात हैं।

निम्नलिखित सामाजिक सेवा योजनाओं में 18/02/2025 को नामांकित और लाभान्वित की संख्या इस प्रकार है-

लक्ष्मी भंडार : 2,20,65,251

वृद्ध भत्ता : 31,26,680

विधवा भत्ता : 20,72,075

मानविक भत्ता : 7,66,987

कन्याश्री परियोजना : 93 लाख

रूपश्री : 20,11,208 लाभान्वित हुए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in