CM Suvendu को मारने की साजिश का मेल, आरोपी गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी को धमकी देने वाला ईमेल झूठा, पुलिस ने 2 दिन में आरोपी को पकड़ा
CM Suvendu को मारने की साजिश का मेल, आरोपी गिरफ्तार
Published on

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश से जुड़े एक ईमेल ने हड़कंप मचा दिया था, लेकिन जांच में यह मामला फर्जी निकला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को महज दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, 14 मई को भवानीपुर थाने में एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक महिला मुख्यमंत्री की हत्या की योजना बना रही है और उसका संबंध आतंकी संगठन अल कायदा से है। मेल में आत्मघाती हमले की भी बात कही गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान हसनाम इकबाल के रूप में की। पूछताछ में उसने कबूल किया कि ईमेल पूरी तरह झूठा था और उसने निजी दुश्मनी के चलते एक महिला को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई राजनीतिक हस्तियों और यहां तक कि चुनाव आयोग को भी इस तरह के फर्जी ईमेल भेज चुका है।

कोलकाता पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की थी, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in