यौन शोषण केस में बुजुर्ग गिरफ्तार, 121 वीडियो ने खोले राज

महाराष्ट्र के नासिक में एक बुजुर्ग द्वारा की गई वसूली की शिकायत की जांच करते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ ही हैरतअंगेज मामले उजागर किये।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Published on

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में एक बुजुर्ग द्वारा दी गयी वसूली की शिकायत की जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया, जब उसे ब्लैकमेल करने वालों से बरामद फोन, पेनड्राइव और टैबलेट से शिकायतकर्ता के ही 121 अश्लील वीडियो मिले।

पुलिस के अनुसार इसके बाद पीड़िताओं में से एक के सामने आने के बाद बुजुर्ग को ही यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सतपुर इलाके में बुजुर्ग के कार्यालय से कथित तौर पर एक टैबलेट चुराने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने बुजुर्ग व्यक्ति को उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश की थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों से 4 मोबाइल फोन, 2 पेन ड्राइव और 1 मेमोरी कार्ड जब्त किया था और इन उपकरणों की जांच करने पर शिकायतकर्ता रवींद्र गणपत एरंडे की महिलाओं और दोस्तों के 121 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले।

पीड़िताओं में से एक ने रवींद्र एरंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके कई बार अलग-अलग होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद रवींद्र एरंडे को शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 69 (धोखाधड़ी के साधनों का प्रयोग करके यौन संबंध आदि) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि रवींद्र एरंडे ने कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण किया और उनके अश्लील वीडियो बनाए।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
चीन की तरफ क्यों मुड़ा तेल टैंकर, सरकार ने बताया

पुलिस ने महिलाओं से रवींद्र एरंडे के खिलाफ अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। रवींद्र एरंडे ने इस सप्ताह की शुरुआत में सतपुर पुलिस थाने में अपने कार्यालय से अपना टैबलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसने ब्लैकमेल करने वालों को पहले ही 10,000 रुपये का भुगतान कर दिया था और गुरुवार शाम को 50,000 रुपये सौंपने वाला था।

प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आकाश पुंडलिक बकरे, प्रकाश रामदास पनपाटिल, सूरज सुनील गवाई और श्रीपत भीमराव शिंदे को ब्लैकमेल और वसूली के प्रयास के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in