रामनवमी की शोभा यात्रा पर फेके गए अंडे, पुलिस कर रही है जांच

महाराष्ट्र के पालघर का है मामला
 रामनवमी की शोभा यात्रा पर फेके गए अंडे, पुलिस कर रही है जांच
Published on: 

पालघर : कट्टरपंथियों ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में रामनवमी पर आयोजित मोटरसाइकिल यात्रा पर अंडे फेंके। जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सकल हिंदू समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा चिखलडोंगरी के सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी। शोभयात्रा में लगभग 100 से 150 मोटरसाइकिलें, एक रथ और दो टेम्पो शामिल थे। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया था।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बताया गया कि जब यह यात्रा विरार (पश्चिम) में ग्लोबल सिटी स्थित पिंपलेश्वर मंदिर के पास पहुंची तब कुछ बाइक सवारों पर पास की एक इमारत से अंडे फेंके गए। इस घटना से श्रद्धालुओं में रोष फैल गया और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बोलिंज पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in