अवैध कोयला व बालू खनन मामले से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर ED के छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयले के कथित अवैध कोयला एवं बालू खनन और परिवहन के एक मामले में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल के साथ ही दिल्ली में कई स्थानों पर छापे मारे।
अवैध कोयला व बालू खनन मामले से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर ED के छापे
Published on

कोलकाताः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेत और कोयले की कथित तस्करी के मामलों के संबंध में मंगलवार को पश्चिम बंगाल तथा दिल्ली में कई स्थानों पर एक साथ छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र बलों के साथ ईडी के दलों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे से दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और पश्चिम बर्धमान जिले के अन्य हिस्सों में परिसरों की तलाशी लेनी शुरू की। जिन स्थानों की तलाशी ली गई उनमें आसनसोल स्थित बुदबुद पुलिस थाने के नवनियुक्त प्रभारी अधिकारी (ओसी) मनोरंजन मंडल का आवास भी शामिल है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ये तलाशी अभियान अवैध रेत और कोयले के व्यापार मामले की जांच से जुड़े हैं।’’ मंडल को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था और उस वक्त वह बाराबानी पुलिस थाने में तैनात थे। बाद में उन्हें आसनसोल पुलिस विशेष शाखा से ‘‘अटैच’’ कर दिया गया था। अभी तक उन्होंने बुदबुद पुलिस थाने में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ईडी की कार्रवाई के बाद अब ओसी के रूप में उनकी हालिया तैनाती जांच के दायरे में आ गई है।

एजेंसी ने क्षेत्र के कई रेत और कोयला व्यापारियों के घरों और कार्यालयों की भी तलाशी ली। दुर्गापुर के सेपको इलाके में ईडी ने ‘केके मिनरल्स’ के मालिक एवं रेत व्यापारी प्रबीर दत्ता के आवास पर और साथ ही उनके भाई अमित दत्ता के आवास पर भी छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी बांकुड़ा, पश्चिम और पूर्व बर्दवान जिलों में रेत की खदानें संचालित करती है और इसके कार्यालय पानागढ़ में स्थित हैं।

पनागढ़ में रेत व्यापारी शेख हासिम मिर्जा बेग, अंडाल के भक्तारनगर क्षेत्र में शेख किरण मंडल और पांडाबेश्वर में कोयला व्यापारी शेख मैजुल के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता और दिल्ली में भी कई स्थानों पर छापेमारी जारी थी।

यह मामला संघीय जांच एजेंसी द्वारा जांच किए जा रहे एक अन्य कथित कोयला घोटाला मामले से अलग है, जिसमें एजेंसी ने पिछले महीने कोलकाता में राजनीतिक परामर्श कंपनी ‘आई-पैक’ के परिसर पर छापा मारा था।

सूत्रों के मुताबिक कोलकाता से ईडी अधिकारी पश्चिम बर्दवान के जामुड़िया और रानीगंज के लिए रवाना हुए और एक व्यवसायी के ठिकानों में छापामी की। व्यवसायी के दो पुत्रों के घरों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा जामुड़िया के एक हार्डवेयर गोदाम, दुर्गापुर के एक पुलिस अधिकारी के साथ पांडेश्वर में भी छापेमारी की गई है। दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी आ रही है।

अवैध कोयला व बालू खनन मामले से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर ED के छापे
आत्मविश्वास से सब कुछ संभव हैः पीएम मोदी ने यह किस संदर्भ में लिखा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in