कोलकाता में ​सोना पप्पू के ठिकानों पर ईडी के छापे

सूत्रों ने बताया कि हत्या के प्रयास और वसूली के आरोपों में गिरफ्तार अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू के खिलाफ मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।
बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू ( फाइल फोटो )।
बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू ( फाइल फोटो )।
Published on

कोलकाताः राज्य में जारी चुनावी प्रक्रिया के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोलकाता में कई परिसरों पर एक कथित अपराधी और उससे जुड़े गिरोह के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत छापे मारे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के प्रयास और वसूली के आरोपों में गिरफ्तार अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू के खिलाफ मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बल्लीगंज क्षेत्र में पोद्दार के आवास एवं व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ बाबू सोना उर्फ ​​राहुल दास, सन ग्रुप और जय कामदार के परिसरों सहित लगभग आठ स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू ( फाइल फोटो )।
चुनाव से पहले बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in