ECB ने ‘ट्रांसजेंडर' खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया

ECB ने लिया बड़ा फैसला
ECB ने ‘ट्रांसजेंडर' खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया
Published on

लंदन : इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों को महिला और लड़कियों के मैचों में प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित कर दिया।

‘फुटबॉल एसोसिएशन’ (एफए) ने भी इसी तरह का फैसला किया है और उसके ऐसा करने के 24 घंटे से भी कम समय में ईसीबी ने यह निर्णय लिया। ईसीबी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वह हाल में ‘सुप्रीम कोर्ट’ के फैसले के बाद अपडेट किए गए कानून के बाद ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों की पात्रता पर अपने नियमों में बदलाव की घोषणा कर रहा है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं की कानूनी परिभाषा में ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल नहीं हैं।

ईसीबी के बयान में कहा गया है, ‘तत्काल प्रभाव से केवल वो ही खिलाड़ी महिला क्रिकेट और लड़कियों के क्रिकेट मैचों में खेलने के लिए पात्र होंगे जिनका जैविक लिंग महिला है। ‘ट्रांसजेंडर’ महिलाएं और लड़कियां ओपन और मिश्रित क्रिकेट में खेलना जारी रख सकती हैं।’ ईसीबी ने कहा अदालत के फैसले ने उन्हें महिला और लड़कियों के क्रिकेट के लिए नए नियम बनाने के लिए प्रेरित किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in