कश्मीर में डोली धरती, कांपे लोग

कश्मीर घाटी में सोमवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे बारामूला जिले के पट्टन और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई।
कश्मीर में डोली धरती, कांपे लोग
Published on

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में सोमवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे बारामूला जिले के पट्टन और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप तड़के पांच बजकर 35 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया और इसका केंद्र पट्टन क्षेत्र में था, जो पर्यटक स्थल गुलमर्ग से 10 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है। भूकंप की तीव्रता पहले 4.6 बताई गई थी लेकिन बाद में बताया गया कि तीव्रता 4.7 थी। भूकंप के झटके करीब 20 सेकंड तक महसूस किए गए। कश्मीर घाटी एक अत्यंत सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है।

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पिछले साल नवंबर में जारी राष्ट्रीय भूकंपीय जोखिम मानचित्र में कश्मीर समेत पूरे हिमालयी क्षेत्र को भूकंपीय जोन छह में रखा गया है। आठ अक्टूबर, 2005 को 7.6 तीव्रता के भूकंप ने नियंत्रण रेखा के दोनों ओर कश्मीर के बड़े हिस्सों को तबाह कर दिया था। इस भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा था।

कश्मीर में डोली धरती, कांपे लोग
बजट से बेअसर आज सेंसेक्स-निफ्टी, शुरुआती कारोबार में तेजी

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in