बजट से बेअसर आज सेंसेक्स-निफ्टी, शुरुआती कारोबार में तेजी

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 302 अंक चढ़कर 81,024.94 अंक पर और एनएसई निफ्टी 59.25 अंक की बढ़त के साथ 24,884.70 अंक पर पहुंच गया।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

मुंबईः बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 302 अंक चढ़कर 81,024.94 अंक पर और एनएसई निफ्टी 59.25 अंक की बढ़त के साथ 24,884.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी रही। वहीं ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे।

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद रविवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स रविवार को 1,546.84 अंक और निफ्टी 495.20 अंक टूटा था।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चार प्रतिशत से अधिक टूटा। जापान का निक्की 225 सूचकांक, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.45 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लंबे समय बाद रविवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 588.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

फाइल फोटो
गोलपार्क इलाके में दो गुटों के बीच झड़प के मामले में 10 लोग गिरफ्तार
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in