बैंकॉक में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, जाने बचाकर भागते दिखे लोग

भूकंप के झटकों से थाईलैंड में दहशत का माहौल
बैंकॉक में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, जाने बचाकर भागते दिखे लोग
Published on: 

बैंकॉक - म्यांमार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप के झटके काफी तीव्र थे, जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। ये झटके इतनी ताकतवर थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 रही। बता दें कि ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र में 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं, जिनमें से कई लोग ऊंची इमारतों में रहते हैं। 

दोपहर के समय आया भूकंप

दोपहर 1:30 बजे भूकंप आने के बाद इमारतों में अलार्म बजने लगे, और घबराए हुए लोग सेंट्रल बैंकॉक के घनी आबादी वाले क्षेत्र में ऊंची इमारतों और होटलों से सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाले गए। भूकंप के बाद जब वे बाहर आए, तो तेज धूप का सामना भी करना पड़ा, और वे छांव में जाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए। फिलहाल, भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंप की ताकत इतनी थी कि कुछ ऊंची इमारतों में बने तालाबों से पानी बाहर बहने लगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News