ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग पर सख्ती: सरकार ने BAT BMS समेत दो ऐप्स को प्लेस्टोर से हटाने का दिया आदेश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सरकार हरकत में, ब्लूटूथ से ई-रिक्शा बंद करने वाले चाइनीज ऐप्स पर रोक, बैटरी मॉनिटरिंग फीचर के दुरुपयोग को रोकने की कोशिश
E-rickshaw
ई रिक्शाAi Generated
Published on

नई दिल्ली : ई-रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप पर एक्शन ले लिया गया है। लोगों को हो रही लगातार परेशानी के बाद सरकार के आदेश पर प्लेस्टोर से ई-रिक्शा की बैटरी हैक करने वाले दो ऐप को प्लेस्टोर से हटाने को कहा है। इस ऐप के कारण ई-रिक्शा चालकों को काफी परेशानी हो रही थी । अब इस मामले में सरकार ने ई-रिक्शा की बैटरी को हैक करने वाले दो ऐप BAT BMS और Epoch Li ion है। इन दोनों ऐप को अब गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से हटाने का आदेश दे दिया गया है । इस ऐप का इस्तेमाल ई-रिक्शा को रिमोट से बंद करने के लिए किया जा रहा था ।

वीडियो वायरल हुए,तब पता चला

दरअसल, एक चाइनीज एप के जरिए सड़क पर चलते ई-रिक्शा को अचानक रोकने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर वायरल वीडियो में देखा गया था कि लोग ब्लूटूथ के जरिए कम्पैटिबल ई-रिक्शा बैटरियों से जुड़कर उन्हें दूर से बंद कर रहे हैं । इन वीडियो के बाद चालकों, डीलरों और ईवी उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी ।

अचानक ई-रिक्शा बंद ! लोग परेशान !

वीडियो में कई जगह ई-रिक्शा बंद होने से चालक बुरी तरह से परेशान नजर आएं, कई चालक रोते भी दिखे । कुछ काफी दूर तक धक्का मारकर ई-रिक्शा को ले जाते नजर आए थे । लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने परिवहन विभाग को BAT-BMS एप की सत्यता और उससे जुड़े दावों की जांच के निर्देश दिए थे ।

कंट्रोल फीचर का दुरुपयोग संभव

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह ऐप सीमित दूरी में ब्लूटूथ-सक्षम लिथियम बैटरियों से वायरलेस तरीके से जुड़ सकता है । अधिकारी ने बताया कि ऐप का मुख्य उद्देश्य बैटरी की वोल्टेज, तापमान और करंट जैसी जानकारी मॉनिटर करना है, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने पर इसके कंट्रोल फीचर का दुरुपयोग हो सकता है ।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in