बिना बताए डीवीसी ने पानी छोड़ा : मानस भुइयां

बिना बताए डीवीसी ने पानी छोड़ा : मानस भुइयां

71,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, 2207 हेक्टेयर भूमि पर फसलें नष्ट
Published on

कोलकाता : राज्य के सिंचाई विभाग के मंत्री मानस रंजन भुइयां ने एक बार फिर से डीवीसी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिना सूचना के पानी छोड़ा गया है। रविवार को उन्होंने जलमग्न घाटाल क्षेत्र दौरा किया। मंत्री ने घाटाल अनुमंडल प्रशासक के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री ने बाढ़ के लिए डीवीसी की आलोचना की। मंत्री ने कहा कि डीवीसी ने बिना सूचना दिए 71 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया। मानस ने कहा कि बाढ़ से करीब 2207 हेक्टेयर भूमि पर फसलें नष्ट हो गई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार खबर ले कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि डीवीसी का हमारे साथ समझौता था और उसने कहा था कि जानकारी देकर ही पानी छोड़ेगा। 60,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना था, लेकिन अचानक 71,000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। मंत्री ने कहा कि अचानक पानी छोड़े जाने के खिलाफ हमलोगों ने डीवीसी को पत्र दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि सभी को मिलकर काम करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि इस तरह का हड़प्पा 1978 के बाद से नहीं आया है। हमारे घाटाल मास्टर प्लान पर भी काम चल रहा था। उसे रोक दिया गया है। रूपनारायण नदी उफान पर थी। अब पानी थोड़ा कम हो रहा है। प्रार्थना करते हैं कि फिर बारिश न हो। घाटाल में 10 ग्राम पंचायतें, चंद्रकोना 1 ब्लॉक में 5 और चंद्रकोना 2 ब्लॉक में 3 बाढ़ग्रस्त हैं। घाटाल नगरपालिका के कई वार्डों में भी पानी घुस गया है। 188 गांव बाढ़ग्रस्त हैं। लगभग 2 लाख लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। 2 हजार से अधिक लोगों को विशेष आश्रय दिया गया है। उन्हें कम्युनिटी किचेन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in