दमदम मर्डर मिस्ट्री: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 'जहर' की पुष्टि !

लिव-इन पार्टनर से पुलिस ने पूछताछ शुरू की
Dum Dum Murder Mystery: Postmortem report confirms 'poison'!
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

दमदम: दमदम में 26 वर्षीय अजय मंडल की रहस्यमय मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हाथ लगते ही पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच की दिशा बदल दी है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अजय की मौत किसी प्राकृतिक कारण से नहीं, बल्कि विषाक्त पदार्थ (Poisoning) के शरीर में फैलने से हुई है।

क्या है पूरा मामला?

रामकृष्णगढ़ निवासी अजय मंडल, जो दमदम हवाई अड्डे पर कारगो और टैक्सी बुकिंग का काम करते थे, पिछले कुछ समय से अपनी प्रेमिका प्रियंका घोष के साथ नवपल्ली इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बीती 4 फरवरी की आधी रात को अजय की अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद प्रियंका उन्हें अस्पताल ले गईं, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बदली हुई कहानी और पुलिस की कार्रवाई

शुरुआत में प्रियंका ने पुलिस को बताया था कि उस रात दोनों ने ड्रग्स लिया था और ओवरडोज के कारण अजय की तबीयत बिगड़ी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहर की बात सामने आने के बाद पुलिस का शक गहरा गया है। अजय के परिजनों ने भी प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। दमदम थाना पुलिस अब प्रियंका घोष और उस रात साथ मौजूद दो अन्य परिचितों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस 'मर्डर मिस्ट्री' की गुत्थी सुलझाई जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in