शराब के नशे में यात्री ने की एयर होस्टेस के साथ अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केरल के रहने वाले यात्री ने उड़ान के दौरान परिचारिका को कथित तौर पर छुआ।
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 

हैदराबादः दुबई से हैदराबाद आ रही एक उड़ान में विमान परिचारिका के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया है।

आरजीआई हवाई अड्डा पुलिस थाने के निरीक्षक कंकैया समपथी ने बताया कि चालक दल के सदस्य द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, केरल के रहने वाले यात्री ने शुक्रवार को उड़ान के दौरान परिचारिका को कथित तौर पर छुआ। अन्य मामलों के अलावा उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का भी मामला दर्ज किया गया। आरोपी एक सॉफ्टवेयर कंपनी का कर्मचारी है।

एक नोट में लिखी थी अश्लील टिप्पणीं

पुलिस ने बताया कि चालक दल ने यह भी पाया कि यात्री (30) घटना के वक्त शराब के नशे में था। उसने बताया कि विमान के उतरने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। विमान उतरने के बाद, यात्री ने दावा किया कि उसका पासपोर्ट उसकी सीट पर ही गुम हो गया। जब कर्मियों ने उसे ढूंढ़ा, तो उन्हें एक नोट मिला जिसमें चालक दल के सदस्यों के लिए "अश्लील और अपमानजनक" टिप्पणियां लिखी थीं।

आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया

निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in