मिजोरम में 59.8 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए

मेथामफेटामाइन की 42,000 गोलियां की गई जब्त
मिजोरम में 59.8 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए
Published on: 

लॉन्गतलाई- तीन अप्रैल मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में 59.8 लाख रुपये की कीमत की मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गईं जो एक तरह का नशीला पदार्थ होता है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने जिले के सबसे बड़े नागरिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के कार्यकर्ताओं की सहायता से बुधवार को बुआलपुई गांव के पास छापा मारा और मेथामफेटामाइन की 42,000 गोलियां जब्त कीं। उन्होंने बताया कि मेथामफेटामाइन की गोलियां पड़ोसी म्यांमा से तस्करी करके लाई गई थीं।

गांव में मादक पदार्थ पाए जाने के बाद की गई बैठक

अधिकारियों ने बताया कि लॉन्गतलाई जिला प्रशासन ने राज्य पुलिस, असम राइफल्स के जवानों और ग्राम परिषद तथा वाईएलए के नेताओं के साथ मिलकर सोमवार को बुआलपुई गांव में आश्रय लिये म्यांमा के शरणार्थियों के साथ बैठक की और उन्हें उन नियमों के बारे में जानकारी दी जिनका उन्हें मिजोरम में शरण लेते समय पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह बैठक, गांव में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की जब्ती के बाद हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in