असम में 45 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी जानकारी
असम में 45 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार
Published on

गुवाहाटी : असम के कछार जिले में 45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘2 सफल मादक पदार्थ विरोधी अभियानों में कछार पुलिस ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर एक के बाद एक दो अभियान में 45 करोड़ रुपये मूल्य की 1.5 लाख ‘याबा’ गोलियां जब्त कीं।’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिमंत ने कहा, ‘असम पुलिस हमारे युवाओं की सुरक्षा के लिए दृढ़ है।’ आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पहले ही शुरू कर दी गयी हैं। ‘याबा’ का इस्तेमाल देश में गैरकानूनी है क्योंकि इसमें मेथमफेटामाइन और कैफीन होता है, जो नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अनुसूची 2 के तहत प्रतिबंधित पदार्थ है। थाई में ‘याबा’ का अर्थ नशे की गोली होता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in