पुणे व मुंबई में 10 करोड़ के ड्रग्स जब्त

मामले में 3 लोग गिरफ्तार
पुणे व मुंबई में 10 करोड़ के ड्रग्स जब्त
Published on

पुणे : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पुणे हवाई अड्डे और मुंबई में करीब 10.3 करोड़ रुपये मूल्य की हशीश सहित मादक पदार्थ जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर दो यात्रियों को पकड़ा। वे बैंकॉक से पुणे पहुंचे थे। उनके सामान में 9.86 किलो ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ (एक प्रकार का मारिजुआना) बरामद किया गया। मुंबई में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसे मादक पदार्थ दिया जाना था। उसके परिसर की तलाशी में हशीश और ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ सहित 478 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान उजागर नहीं की गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in