कला एवं संस्कृति निदेशालय 2 मार्च को ‘फाग’ कार्यक्रम और पाक प्रतियोगिता के साथ मनाएगा होली उत्सव

कला एवं संस्कृति निदेशालय 2 मार्च को ‘फाग’ कार्यक्रम और पाक प्रतियोगिता के साथ मनाएगा होली उत्सव
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार प्रशासन का कला एवं संस्कृति निदेशालय आगामी 2 मार्च 2026, सोमवार को शाम 6 बजे अंडमान क्लब, श्री विजयापुरम में रंगों के त्योहार होली का आयोजन ‘फाग’ कार्यक्रम के माध्यम से करेगा।

इस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘होली के पकवान’ शीर्षक से एक विशेष पारंपरिक पाक प्रतियोगिता होगी, जिसे पंख-एनजीओ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य होली से जुड़ी समृद्ध पाक परंपराओं को प्रदर्शित और संरक्षित करना है। प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों में होली के अवसर पर तैयार किए जाने वाले पारंपरिक मिठाइयों, नमकीन व्यंजनों और उत्सव विशेष पकवानों को तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

‘होली के पकवान’ प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे 28 फरवरी 2026 तक सेल्युलर जेल परिसर स्थित प्रशासनिक ब्लॉक की प्रथम मंजिल पर स्थित कला एवं संस्कृति निदेशालय के कार्यालय में अपना पंजीकरण कराएं अथवा श्री रोहित राज के मोबाइल नंबर 9679581350 पर संपर्क करें। पंजीकरण के समय विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

पाक प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को उपयुक्त पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आम जनता को 2 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे से अंडमान क्लब में आयोजित इस उत्सव में सपरिवार आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक एवं भक्ति संगीत प्रस्तुतियां, होली गीतों का सजीव प्रदर्शन, पारंपरिक होली व्यंजनों का प्रदर्शन और स्वाद परीक्षण तथा रंग, संगीत और सामुदायिक सौहार्द से परिपूर्ण उत्सवी वातावरण शामिल रहेगा।

यह आयोजन द्वीपसमूह के विविध समुदायों को होली की वास्तविक भावना के साथ एक मंच पर लाने, आपसी सौहार्द, आनंद और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in