चुनावी घोषणा पत्र में दीदी की 10 प्रतिज्ञाएं

मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं के दायरे को व्यापक बनाने का लक्ष्य
चुनावी घोषणा पत्र में दीदी की 10 प्रतिज्ञाएं
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं के दायरे को व्यापक बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने, आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास, किसानों के हित में विशेष फोकस, महिलाओं का सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता सहित 10 वादे किये गये हैं। घोषणापत्र का विमोचन करते हुए तृणमूल की सुप्रीमो व सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने पर ये प्रतिबद्धताएं सरकार के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि ‘मैं आपके समक्ष आदरपूर्वक अपनी 10 ‘प्रतिज्ञाएं’ प्रस्तुत करती हूं जो अगले पांच वर्षों में हमारी सरकार की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करेंगी।’ प्रमुख प्रतिबद्धताओं में से एक है घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की पहल - ‘दुआरे चिकित्सा’।

ममता बनर्जी ने कहा कि ‘स्वास्थ्य सेवाएं हर घर के आंगन तक पहुंचेंगी। हर ब्लॉक और कस्बे में ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके घर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।’ महिलाओं के लिए शुरू किए गए एक प्रमुख कल्याणकारी योजना ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाने का भी वादा किया। ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण उनकी सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है। पार्टी द्वारा किये गये संशोधित लाभ के वादे के तहत मासिक वित्तीय सहायता में 500 रुपये की वृद्धि की जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों से संबंधित महिलाओं को प्रत्यक्ष हस्तांतरण के माध्यम से प्रति माह 1,700 रुपये प्राप्त होंगे। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि घोषणापत्र में किये गये वादों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का पहिया बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ता रहे और खुशियों की रोशनी मेरे प्यारे बंगाल के हर घर तक पहुंचे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in