विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुईं दीदी

प्रवासी श्रमिकों के सम्मान में पहली बार विश्वकर्मा पूजा पर राजकीय अवकाश
बुधवार को कालीघाट सीएम आवास के निकट पुलिस कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। सीएम ममता बनर्जी पूजा में शामिल हुईं तथा अराधना कीं
बुधवार को कालीघाट सीएम आवास के निकट पुलिस कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। सीएम ममता बनर्जी पूजा में शामिल हुईं तथा अराधना कीं
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विश्वकर्मा पूजा में सीएम ममता बनर्जी शामिल हुईं और आराधना की। बुधवार को कालीघाट सीएम आवास के निकट पुलिस कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। सीएम ने सोशल साइट पर इसकी कई तस्वीरें भी साझा की। सीएम ने लिखा, मेरे घर के पास पुलिस कार्यालय में पुलिस ने विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया। मैं उनके साथ थी। वहीं इस बार राज्य सरकार ने विश्वकर्मा पूजा पर पूर्ण छुट्टी की घोषणा की है। सीएम ने इसे श्रमिकों के सम्मान में अवकाश घोषित बताया है। उन्होंने इस पर्व को श्रमिकों के कौशल और कड़ी मेहनत के सम्मान का प्रतीक बताया। सीएम ने राज्य के लोगों को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह त्योहार विभिन्न क्षेत्रों में श्रमिकों के कौशल और कड़ी मेहनत के सम्मान में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के सम्मान में राजकीय अवकाश की घोषणा की है। ममता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘विश्वकर्मा पूजा पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस बार प्रवासी श्रमिकों के सम्मान में हमने विश्वकर्मा पूजा पर सरकारी अवकाश घोषित किया है।’ भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का इंजीनियर माना जाता है।

प्रवासी श्रमिकों के लिए राज्य सरकार की अहम घोषणा : राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष पहल की। अन्य राज्यों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को लाभ मिले इसके लिए हर तरह से प्रयास किया जा रहा है। सीएम ममता बनर्जी ने प्रवासी मजदूरों से वापस आने का आग्रह किया है और राज्य में लौटने पर 12 महीने की अवधि के लिए या नौकरी मिलने तक उनमें से प्रत्येक को 5,000 रुपये मासिक की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in