डायमंड हार्बर : तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई किशोरी की मौत

डायमंड हार्बर : तेज रफ्तार कार की टक्कर से 
हुई किशोरी की मौत
Published on

डायमंड हार्बर : तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक किशाेरी की मौत हो गई। मृतका का नाम सिमरन खातून (7) है। यह घटना डायमंड हार्बर थानांतर्गत जोआरू इलाके के मारुईबेरिया गांव में घटी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार किशाेरी अपने माता-पिता के साथ डायमंड हार्बर के जोआरू इलाके में एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। जोआरू चौराहे पर एक कार ने नियंत्रण खो दिया और सिमरन को टक्कर मार दी। नाबालिग के माता-पिता ने उसे लहूलुहान हालत में घटनास्थल से उद्धार कर नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत करार दिया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। डायमंड हार्बर थाने में मृतक के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर घटना की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in