धनतेरस पर देशभर में हुई रिकॉर्ड एक लाख करोड़ की खरीदारी

दाम आसमान छूने के बावजूद सोने और चांदी की हुई 60,000 करोड़ की खरीद
1-1-18101-pti10_18_2025_000141b
धनतेरस की धूम, सोना-चांदी की रिकार्ड खरीद-
Published on

सोने और चांदी की मांग पिछले साल की तुलना में 25% ज्यादा रही

सराफा बाजारों में उमड़ी भीड़

बरतनों की भी हुई जमकर खरीद

नयी दिल्ली : कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद सोने और चांदी की जबरदस्त खरीदारी के चलते इस साल धनतेरस पर भारतीय उपभोक्ताओं ने अनुमानित एक लाख करोड़ रुपये खर्च किये। अकेले सोने और चांदी की बिक्री कुल बिक्री का 60,000 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। सोने की कीमतें सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर चुकी हैं, इसके बावजूद खरीदार सराफा बाजारों में उमड़ पड़े।

दिल्ली के सराफा बाजारों में 10,000 करोड़ से अधिक की बिक्री दर्ज की गयी

प्रमुख व्यापारी संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शनिवार को यह दावा करते हुए कहा कि चांदी की कीमतें भी पिछले साल के 98,000 रुपये से लगभग 55 प्रतिशत बढ़कर 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयीं, इसके बाद भी उपभोक्ताओं की मजबूत मांग बनी रही। कैट के आभूषण घटक अखिल भारतीय आभूषण एवं स्वर्णकार महासंघ के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि पिछले दो दिन में आभूषण बाजारों में अभूतपूर्व भीड़ देखी गयी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सराफा बाजारों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गयी।

1-1-18101-pti10_18_2025_000223b
रसोई के सामान की भी हुई बंपर खरीदShiva Sharma

15,000 करोड़ केे रसोई उपकरणों की बिक्री

कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस पर्व सोना, चांदी, बर्तन और समृद्धि का प्रतीक अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। यह पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। व्यापारी निकाय के अनुसार सराफा के अलावा धनतेरस के दिन बर्तनों और रसोई उपकरणों की बिक्री से 15,000 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली के सामानों से 10,000 करोड़ रुपये और सजावटी वस्तुओं तथा धार्मिक सामग्रियों से 3,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई। कैट के महासचिव और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इस वृद्धि का श्रेय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती और सरकार के स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने को दिया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in