बैरकपुर कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचे डीजीपी

बैरकपुर कमिश्नरेट पुलिस को मिली सराहना !
DGP reaches Barrackpore Commissionerate office
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बुधवार की शाम डीजीपी राजीव कुमार बैरकपुर कमिश्नरेट मुख्यालय पहुंचे। इसके साथ ही बैरकपुर के सीपी मुरलीधर, विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी मुकेश, चंदननगर कमिश्नरेट के सीपी अमित. पी जवालगी व उक्त कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ उन्होंने एक बैठक की। पुलिस सूत्रों के अनुसार डीजीपी जहां इसदिन बैरकपुर स्थित पुलिस अकादमी व चल रहे कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे वहीं उन्होंने वापसी क्रम में बैरकपुर कमिश्नरेट कार्यालय में कुछ देर बैठक की। बताया जा रहा है कि हाल ही में बैरकपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर हथियारों की बरामदगी, कुख्यातों की गिरफ्तारी व पुलिस व्यवस्थाओं, कमिश्नरेट द्वारा चलाये जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों व इससे नागरिकों को मिल रही सुविधाओं, कल्याणी हाईवे पर स्पीड निर्धारण को लेकर कमिश्नरेट पुलिस को सराहना मिली। बताया जा रहा है कि बैठक में बैरकपुर कमिश्नरेट संलग्न उक्त दोनों कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गयी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in