एक दूजे के हुए देवरकोंडा-रश्मिका

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बृहस्पतिवार को उदयपुर के बाहरी इलाके में अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरे एक होटल में परिणय सूत्र में बंध गये।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना।
Published on

उदयपुरः दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बृहस्पतिवार को उदयपुर के बाहरी इलाके में अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरे एक होटल में परिणय सूत्र में बंध गये। तेलुगु परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुईं शादी की रस्में 23 फरवरी से शुरू हुए तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह का समापन थीं। विवाह के बाद मेहमानों ने होटल के बाहर काजू बर्फी बांटी।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंचे थे। अगले दो दिनों तक उनकी प्री-वेडिंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान होटल परिसर में एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच हुआ, जिसे “वीरोश प्रीमियर लीग” नाम दिया गया था।

दोनों कलाकारों ने इन समारोहों की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। बुधवार को विजय देवरकोंडा ने हल्दी की रस्म की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें गोलाकार पुष्प सज्जा, लकड़ी के छोटे स्टूल और “रुशी” तथा “विजय” लिखे प्लेकार्ड दिखाई दिए। रश्मिका मंदाना ने भी तस्वीरें साझा कीं। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा सख्त रही और होटल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई।

रश्मिका ने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की थी कि इस विवाह को “द वेडिंग ऑफ वीरोश” कहा जाएगा। विजय देवरकोंडा तेलुगु सिनेमा में “अर्जुन रेड्डी” जैसी हिट फिल्म के लिए जाने जाते हैं, जबकि रश्मिका मंदाना “गीता गोविंदम” और “पुष्पा: द राइज” जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुईं।

“झीलों की नगरी” उदयपुर महलों, विरासत होटलों के कारण हाई-प्रोफाइल शादियों का पसंदीदा स्थल बन गया है। हाल के वर्षों में यहां अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी (2023) और अमेरिकी व्यवसायी रामराजु मंटेना की बेटी की शादी (2025) भी हुई थी।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना।
North India Cold Wave: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, धूप निकलने के बाद भी जारी रहेगी गलन, अलर्ट जारी
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in