जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर आएगा बाहर

हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रविवार को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई।
जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर आएगा बाहर
Published on

चंडीगढ़ः अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहे और हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रविवार को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई। सिंह को इससे पूर्व पिछले साल अगस्त में 40 दिन की पैरोल मिली थी। सिंह को अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था। सिंह को पिछले साल अगस्त में पैरोल के अलावा अप्रैल में 21 दिन की फरलो और पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी में 30 दिन की पैरोल भी दी गई थी। इसी तरह, सिंह को अक्टूबर, 2024 को 20 दिन की पैरोल दी गई थी जो कि पांच अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले दी गई थी।

राम रहीम को बार-बार राहत देने पर आपत्ति

अगस्त 2024 में सिंह को 21 दिन की फरलो मिली थी और उसे सात फरवरी, 2022 से भी तीन सप्ताह की फरलो की अनुमति मिली थी जो कि पंजाब विधानसभा चुनाव से महज दो सप्ताह पहले दी गई थी। इस हालिया पैरोल से पहले, सिंह 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से कुल 14 बार जेल से बाहर आ चुका है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति जैसी सिख संगठनों ने सिंह को राहत दिए जाने की आलोचना की है। पिछले 13 अवसरों में जब सिंह जेल से बाहर रहा उनमें से कई बार वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले स्थित डेरा के आश्रम में रहा। सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में कई अनुयायी हैं। हरियाणा में डेरा के अनुयायियों की संख्या कई जिलों में काफी है, जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार शामिल हैं।

जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर आएगा बाहर
राजस्थान में फ्रिजिंग प्वाइंट के निकट पहुंचा तापमान, इस जगह रही सबसे अधिक ठंड

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in