विश्व हिंदू परिषद को दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती शोभायात्रा निकालने की नहीं दी अनुमति

जाने क्या कहना है दिल्ली पुलिस का ?
विश्व हिंदू परिषद को दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती शोभायात्रा निकालने की नहीं दी अनुमति
Published on

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को ‘संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था पर प्रभाव’ के मद्देनजर हनुमान जयंती पर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

क्या कहना है दिल्ली पुलिस का ?

शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा गया है,‘शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर दोपहर 12:00 बजे से ए-ब्लॉक से के-ब्लॉक जहांगीरपुरी तक शोभा यात्रा की अनुमति देने के आपके अनुरोध पर विचार किया गया, लेकिन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा परिदृश्य पर इसके प्रभाव व संवेदनशीलता को देखते हुए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।’ आदेश में कहा गया है, ‘हालांकि, आप मंदिर परिसर में उत्सव मना सकते हैं।’ हनुमान जयंती के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। इलाके में शोभायात्रा निकालने के लिए कई हिंदू संगठनों की घोषणाओं के बाद अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in