Delhi Fire: द्वारका सेक्टर-13 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7वीं मंजिल से कूदे 3 लोग

लोगों की हालत गंभीर
Delhi Fire: द्वारका सेक्टर-13 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7वीं मंजिल से कूदे 3 लोग
Published on: 

नई दिल्ली - मंगलवार सुबह दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में एक इमारत की सातवीं मंजिल पर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ लोग घबराकर इमारत से कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, फायर डिपार्टमेंट को सुबह करीब 10 बजे एमआरवी स्कूल के पास स्थित एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में लग गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News