Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हराया, सिसोदिया भी हारे

दिल्ली चुनाव परिणाम: अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने दी करारी शिकस्त
Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हराया, सिसोदिया भी हारे
Published on: 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने तकरीबन 27 साल बाद सत्ता में जबरदस्त वापसी की है। मीडिया के अनुसार 70 सीटों में से भाजपा भारी बहुमत से जीत की ओर बढ़ रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी कई सीटें गंवा रही हैं।

आज सुबह से ही दिल्ली चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए थे। रूझानों में बीजेपी वापसी करती दिख रही थी। साथ ही सुबह से ही दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जश्न मनाना शुरू हो गया था। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और जीत पर स्पीच देंगे।

बता दें कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का पूरा किला ढह गया। नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है। 4089 वोटों से प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का हराया।

जबकि दूसरी तरफ पूर्व उप-मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हराया है। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा। 600 वोट से हम पीछे रह गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News