Delhi Chunav Exit Polls : दिल्ली में तख्तापलट या फिर बनेगी AAP की सरकार ?

क्या एग्जिट पोल्स फिर से साबित होंगे गलत ?
Delhi Chunav Exit Polls : दिल्ली में तख्तापलट या फिर बनेगी AAP की सरकार ?
Published on: 

नई दिल्ली - आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव थे। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी थी। वोटिंग शाम 6 बजे संपन्न हो गई।

हालांकि लाइन में जो लोग पहले से थे उन्हें 6 बजे के बाद भी वोटिंग का अधिकार दिया गया। कांग्रेस समेत कई नेताओं ने अपने मत का योगदान किया। आज दिल्ली में तमाम पोलिंग बूथों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। अब आज के वोटिंग के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

पिछले तीन चुनावों पर नजर दौड़ाएं तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की असली ताकत को सही तरीके से नहीं भांप पाया था। एग्जिट पोल्स 2015 और 2020 के चुनावों में आप की भारी जीत का सही अनुमान लगाने में चूक गए थे। अगर आज के वोटिंग के बाद के एग्जिट पोल्स की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार हैं-

यह एग्जिट पोल्स कितने सही है यह 8 फरवरी को ही पता चल सकेगा। फिर भी अगर हम ए‌ग्जिट पोल्स की माने तो भाजपा इस बार दिल्ली में सरकार बनाती नजर आ रही है। इसके साथ इस बार भी कांग्रेस की हालत खराब नजर आ रही है। अब इन सभी की आधिकारिक पुष्टी के लिए हमे और दो दिन इंतजार करना होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News