Delhi Airport: फ्लाइट में बम की जानकारी निकली फर्जी, कॉल करने वाले की तलाश जारी

Delhi Airport: फ्लाइट में बम की जानकारी निकली फर्जी, कॉल करने वाले की तलाश जारी
Published on: 

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाबलों ने सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकाला और जांच में जुट गए।

दिल्ली: शुक्रवार (18 अगस्त) को सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर जीएमआर कॉल सेंटर के पास एक कॉल से आने से हड़कंप मच गया। कॉल पर शख्स ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विस्तार की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी। फ्लाइट दिल्ली से पुणे जाने वाली थी। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया और जांच पड़ताल शुरू हो गई।

जांच में कुछ नहीं मिला
दिल्ली एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे फ्लाइट की जांच की गई। बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। हालांकि जांच में अभी तक कुछ नहीं मिला है। इसके अलावा फ्लाइट में कोई संदिग्ध सामान होने की भी जानकारी नहीं मिली है। विमान के आस पास भी जांच पड़ताल की गई लेकिन कई कोई भी विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

मामले में पुलिस ने क्या कहा ?
मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सुरक्षाकर्मियों द्वारा जारी तलाशी अभियान को खत्म किया गया। वहीं, बम की कॉल को हॉक्स कॉल डिक्लेयर किया गया। इस मामले में फर्जी कॉल करके जानकारी देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News