देगंगा में अवैध संबंधों के विरोध पर मां ने बेटे की हत्या की

कोलकाता में रहने वाले पति का आरोप
Deganga News: Mother Kills 13 Year Old Son Over Extramarital Affair In West Bengal
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जादवपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों में बाधा बनने पर एक कलयुगी मां ने अपने ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां स्वाती पाल को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय वह अत्यधिक शराब के नशे में धुत थी।

स्थानीय सूत्रों और पति के बयानों के अनुसार, आरोपी महिला का पति आजीविका के सिलसिले में कोलकाता में रहता है। घर में स्वाती अपने नाबालिग बेटे के साथ अकेली रहती थी। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर पर बाहरी पुरुषों और प्रेमियों का आना-जाना लगा रहता था। रात होते ही संदिग्ध लोगों की आवाजाही का 13 वर्षीय बेटा लगातार विरोध करता था।

शराब के नशे में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर दी दर्दनाक मौत !

बीती रात जब स्वाती के घर बाहरी व्यक्ति आया, तो बेटे ने एक बार फिर मां के अवैध संबंधों का विरोध किया। इससे गुस्से में आकर स्वाती और उसके साथ मौजूद पुरुष ने मासूम को बेदर्दी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात पड़ोसियों ने बरामदे में बच्चे का शव पड़ा देखा, जबकि मां पास में ही नशे की हालत में बैठी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को बारासात अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़िता के पिता ने अपनी पत्नी और उसके साथी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in