अमेरिकी रक्षा मंत्री की बाल-बाल बची जान, हवा में टूट गई ‘विमान की खिड़की’

american defense minister hegseth
Published on: 

नई दिल्ली: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की ओर से अमेरिकी रक्षा मंत्री को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया गया है। पेंटागन के एक अधिकारी के मुताबिक अमेरिकी रक्षा मंत्री की बाल-बाल जान बची है।

दरअसल अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसके बाद जब वो अमेरिका लौट रहे थे तभी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के विमान की खिड़की के शीशे में दरार आ गई। इस दरार के कारण उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर उसे ब्रिटेन भेजा गया। वैसे अधिकारी के मुताबिक विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

पेंटागन की ओर से किया गया खुलासा

पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि विमान मानक प्रक्रियाओं के आधार पर उतारा गया है। जबकि रक्षा मंत्री हेगसेथ के ब्रसेल्स से रवाना होने के बाद ओपन सोर्स फ्लाइट ट्रैकर ने पाया कि उसका सी-32 विमान ऊंचाई पर नहीं पहुंच पा रहा है और एक आपातकालीन संकेत प्रसारित कर रहा है। वहीं बताते चले कि पेंटागन में पत्रकारों के लिए नए नियमों को अस्वीकार करने के कारण पेंटागन प्रेस कोर का कोई भी सदस्य हेगसेथ के साथ यात्रा नहीं कर रहा था।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भी विमान हो चुका है खराब

बताते चले कि फरवरी में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष सीनेटर जिम रिश को ले जा रहे वायु सेना के सी-32 विमान को भी कॉकपिट की खिड़की के शीशे में समस्या के कारण इसी तरह वाशिंगटन लौटना पड़ा था। यह घटना वाशिंगटन के बाहर ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ से उड़ान भरने के लगभग 90 मिनट बाद हुई। जबकि सी-32, बोइंग 757-200 वाणिज्यिक विमान का एक विशेष रूप से निर्मित संस्करण है जो उपराष्ट्रपति, प्रथम महिला और कैबिनेट व संसद के सदस्यों सहित अमेरिकी नेताओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News