सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। 1 लाख 51 हजार रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। इन पदों पर नियुक्ति इसी वित्तीय वर्ष में किए जाने की बात कही गई है। इनमें 12 हजार पद राज्य पुलिस में और 5 हजार पद कोलकाता पुलिस में शामिल हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भी रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई। वहीं सिलीगुड़ी, दुर्गापुर, मालदा, दीघा, नंदीग्राम, बहरमपुर और विष्णुपुर में महालया के कार्यक्रम किस तरह आयोजित किए जाएं, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निमतौड़ी में नया जेल बनाने का भी फैसला लिया गया है।