24x7 हेल्पलाइन जारी रखने का फैसला, क्या हालात सामान्य नहीं?

10 मई तक चालू रहेगी नागरिक हेल्पलाइन; शिकायत, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर संपर्क की अपील
24x7 हेल्पलाइन जारी रखने का फैसला, क्या हालात सामान्य नहीं?
Published on

लोक भवन पश्चिम बंगाल ने विधानसभा चुनाव के बीच 24x7 सिटीजन हेल्पलाइन को 10 मई 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है। राजभवन ने कहा है कि यह हेल्पलाइन नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायता, मार्गदर्शन और शिकायत दर्ज कराने के लिए उपलब्ध रहेगी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हेल्पलाइन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक बिना किसी डर और बाधा के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर सके। नागरिक इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसी भी तरह की परेशानी, बाधा या सुरक्षा से जुड़े खतरे की जानकारी दे सकते हैं।

लोकभवन ने भरोसा दिलाया है कि सभी शिकायतों को गोपनीयता के साथ लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

इस पहल को चुनावी माहौल के बीच अहम माना जा रहा है, जहां प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सक्रिय रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन का उपयोग करें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in