गाजा हमले में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, मरने वालों की संख्या 57 पहुंची

अब तक कुल 50,752 फलस्तीनी मारे गये
गाजा हमले में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, मरने वालों की संख्या 57 पहुंची
Published on

दीर अल बलाह : गाजा में इजराइल के हमले के बाद स्थानीय अस्पताल में पिछले 24 घंटे में करीब 57 शव लाये गये हैं, जबकि 137 घायलों का उपचार किया जा रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

अब तक कुल 50,752 फलस्तीनी मारे गए हैं

मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को अद्यतन आंकड़ों के बाद इजराइल और हमास के बीच लड़ाई में पिछले 18 महीने में अब तक कुल 50,752 फलस्तीनी मारे गये हैं जबकि 115,475 घायल हुए हैं। मंत्रालय ने मारे गये लोगों के बारे में यह नहीं बताया है कि इसमें कितने सैनिक हैं और कितने आम नागरिक। हालांकि, उसका दावा है कि मारे गये लोगों में से आधे से अधिक महिलायें एवं बच्चे हैं। इजराइल का कहना है कि उसने लगभग 20,000 आतंकवादियों को मार गिराया है, हालांकि इसका कोई साक्ष्य नहीं दिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in